बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार दो युवक जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। गंभीर चोटें लगने की वजह से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। रायवाला पुलिस के मुताबिक हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर हरिद्वार की ओर जा रहे दो युवक बाइक बेकाबू होने से डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में जख्मी होने पर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में गंभीर घायल बृजेश (18) पुत्र राजकुमार सैनी निवासी नई बस्ती, खड़खड़ी, हरिद्वार को चिकित्सकों ने एम्स में रेफर किया। इलाज के दौरान बृजेश ने एम्स में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घायल दूसरा युवक अभी तक बेहोश है। इसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बृजेश के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *