बिना अनुमति ध्वस्त प्लाटिंग पर दोबारा काम शुरू करने पर होगा केस दर्ज:   एमडीडीए  

देहरादून। एमडीडीए ने तरला नागल में बीस बीघा क्षेत्र में की जा रही प्लाटिंग ध्वस्त की है। यह भी चेताया कि यदि ध्वस्त प्लाटिंग पर बिना अनुमति फिर से काम शुरू किया गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तरला नागल में बीस बीघ क्षेत्र में समतलीकरण कर प्लाटिंग की जा रही थी। जबकि प्लाटिंग की कोई अनुमित नहीं ली गई। इसकी शिकायत एमडीडीए तक पहुंची। एमडीडीए सचिव ने टीम को मौके पर भेजा। जहां पुलिस के सहयोग से प्लाटिंग को ध्वस्त करवाया गया। टीम में एई शैलेंद्र सिंह रावत, जेई सुरेंद्र चौहान, सुपरवाइजर मान सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने चेताया कि यदि ध्वस्त प्लाटिंग पर दोबारा बिना अनुमति काम किया गया तो मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए प्लाटिंग पर प्राधिकरण की ओर से सूचना पट लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *