20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगा बंड मेला

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध मेलों में शुमार बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन एवं किसान मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। तहसील सभागार दशोली में तहसीलदार धीरज राणा ने मेला समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बंड मेला 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगा। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, अयोध्या प्रसाद हटवाल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *