मलेथा सहित आसपास के गांव कीर्तिनगर थाने शामिल होंगे

नई टिहरी। कीर्तिनगर कोतवाली के तहत जल्द ही पुलिस के जवानों के लिए नये कार्यालयों का निर्माण किया जायेगा। राजस्व क्षेत्र को कम करने की नीति के तहत देवप्रयाग विधानसभा के मलेथा क्षेत्र समेत आसपास के दर्जनों गांवों को जल्दी ही कीर्तिनगर कोतवाली के तहत लाया जायेगा। एएसपी टिहरी विजेंद्र डोभाल ने कीर्तिनगर थाने का औचक निरीक्षण करने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लंबित पड़ी जांचों के तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। मालखाने व पुलिस के अन्य भवनों का भी एएसपी ने जायजा लिया। पुलिस थानाध्यक्षों को को नशे के खिलाफ जन जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाये जाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर कोतवाली के लिए नये आफिसों व मालखाने का प्रपोजल दिया गया है। प्रपोजल स्वीकृत होने ही निर्माण कार्य करवाया जायेगा। बहुत लंबे समय से जरूरत महसूस हो रही थी। राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को दिए जाने की कवायद चल रही है। जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने विभिन्न राजस्व क्षेत्रों को लेकर रिर्पोट शासन को भेजी है। जिसके तहत जल्दी ही मलेथा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को कीर्तिनगर कोतवाली से जोड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *