ओपीएस से लाभान्वित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक होंगे हुंकार रैली में शामिल

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की ओर से 18 दिसंबर को कर्णप्रयाग में प्रस्तावित पेंशन हुंकार रैली में जखोली से भी शिक्षक कर्मचारी शिरकत करेंगे। साथ ही अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने बताया कि ओपीएस से लाभान्वित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक भी हुंकार रैली में आकर मोर्चा को समर्थन देंगे। उन्होंने बताया कि रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल होकर समर्थन देंगे। रैली में पूरे ब्लाक के विभिन्न विभागों के से कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दी गई है। किंतु उत्तराखण्ड में कर्मचारी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित रखना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षक कर्मचारियों को हुंकार रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *