पौधों की पहचान विषय पर हुई कार्यशाला

ऋषिकेश। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कोलकाता के तत्वावधान में जैव विविधता आकलन के लिए पौधों की पहचान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के लिए देशभर से 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश से वनस्पति विज्ञान विभाग स्नातकोत्तर की दो छात्राएं भी शामिल हैं। यह छात्राएं केंद्रीय राष्ट्रीय हरबेरियम, हावड़ा, पश्चिम बंगाल में हो रही कार्यशाला में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। कायर्शाला 13 से 18 दिसंबर तक चलेगी। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर के वनस्पति विभाग के एमएससी की दो छात्राएं श्वेता पेटवाल तथा स्वाति कोठारी का चयन कार्यशाला के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमएस रावत और कुलसचिव खेमराज भट्ट ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *