कार खाई में गिरी, एक घायल
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी चौकी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत पठक्युड़ा सड़क पर गोलू मंदिर के पास एक कार 250 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में जगदीश चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी घायल हो गए। पड़ोसी प्रकाश कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस व 108 मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी कांडा में भर्ती किया गया। घायल के सिर पर गंभीर चोट है।
