शांतिभंग में दो लोगों का चालान
बागेश्वर। एक निजी बस स्वामी और चालक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शांतिभंग में चालान किया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि निजी बस के मालिक हीरा सिंह पुत्र हर सिंह निवासी सौंग, कापली कमेड़ा और उसी बस का चालक गोविंद बल्लभ पुत्र प्रयाग दत्त निवासी मंडलसेरा के बीच कहासुनी हो गई। चालक का आरोप था कि उसे मानदेय नहीं मिला है। जगथाना गांव से 112 पर सूचना मिली। दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। शांतिभंग में आरोपियों का चालान किया गया है।
