बैंक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : सीडीओ

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने विकास भवन सभागार में विभागों और बैंक के प्रबंधकों के साथ बैठक की। सीडीओ झरना कमठान ने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति बढ़ाने और बैंक को विशेष अभियान चलाते हुए लाभार्थियों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए। बैंकों को नवंबर तक लंबित प्रकरण निपटाने को कहा। उन्होंने बैंको को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो बैंक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैंकों के बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। बैठक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, लीड बैंक प्रबंधक कुलबीर सिंह पांगती, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अलका पांडे, उप निदेशक जिला उद्योग केंद्र शैलेन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *