संदिग्ध परिस्थितियों में कार चालक लापता
रुडक़ी
संदिग्ध परिस्थितियों में कार चालक लापता हो गया। खजूरवाला थाना नागल निवासी एक व्यक्ति के यहां कार खड़ी मिली है। लेकिन उक्त व्यक्ति ने कार और चालक के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को गली नंबर 1 मंगल विहार कॉलोनी सुनहरा रोड निवासी आशु खेवरिया में तहरीर देकर बताया कि नदीम अहमद पुत्र अशरफ निवासी भारत नगर निकट दून पब्लिक स्कूल को चालक रखा है। तीन दिन से चालक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अनहोनी की आशंका पर जीपीएस की मदद से कार को ट्रेस किया तो पता चला कि खजूरवाला थाना नागल जिला सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति के घर कार खड़ी है। सहारनपुर जाकर कार वापस मांगी गई तो उक्त व्यक्ति ने देने से मना कर दिया और चालक के बारे में भी कोई खास जानकारी नहीं दी। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। पीडि़त को एक तहरीर थाना नागल में भी देने के लिए कहा गया है।
