एएसपी ने चंबा थाने का निरीक्षण किया

नई टिहरी। बीते सोमवार को चंबा थाने के पास हुये भारी भूस्खलन के दौरान थाना पुलिस की ओर से तेजी से राहत बचाव कार्य किया गया,जिसके लिये एएसपी ने पुलिस जवानों की सरहना करते हुये उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की। एएसपी टिहरी जोधराम जोशी ने रविवार को चंबा थाने पहुंचकर चंबा थाने में महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मैस, थाने के क्षतिग्रस्त गेट आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने शिकायती प्रार्थना पत्रों,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों आदि की जानकारी देते हुये उनके निस्तारण के निर्देश दिये। एएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना, उन्होंने थानाध्यक्ष एलएस बुटोला को भूस्खलन वाले स्थान पर हर समय पुलिस जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिये,साथ ही जर्जर चंबा थाना भवनों और परिसर हेतु उच्चाधिकारी को पत्राचार के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *