आर्म्स एक्ट में युवक पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने विगत दिवस गश्त के दौरान पहाड़गंज से एक युवक को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबीराम आर्य ने बताया कि शनिवार की रात वे टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहाड़गंज में एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम जावेद शाह बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को युवक के पास से 315 बोर का तमंचा मिला। कोतवाली पुलिस ने जावेद के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
