14से19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी कांग्रेस

बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी की यहां आयोजित बैठक में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया गया। तय किया कि जिले में 14 से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। राहुल गांधी ने 3500 किमी यात्रा कर इतिहास रचा है। लोग उनकी यात्रा से प्रभावित हैं। उन्होंने युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकारों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय में रविवार को आयेाजित बैठक में पर्यवेक्षक तथा जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि राहुल गांधी ने जब 3500 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया तब विपक्ष कह रहा था कि वह यह यात्रा पूरी नहीं हो सकती, लेकिन आज यात्रा पूरी होने जा रही है। राहुल गांधी को युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसकी बौखलाहट भाजपा नेतृत्व में देखने को मिल रही है। तय किया गया कि जिले में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय से यात्रा शुरू होगी जो ब्लॉक मुख्यालयों तक जाएगी। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली किसी से छिपी नहीं है। गत दिनों फरसाली में एक युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। भारत जोड़ों यात्रा के लिए लोगों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने की। इस मौके पर हरीश ऐठानी, गीता रावल,राजेंद्र टंगड़िया, सुनीता टम्टा, भगवत डसीला, दीपक गड़िा, गोविंद बिष्ट, रंजीत दास, कवित जोशी, विनोद पाठक, राजेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *