पंजाबी महासभा की महिला पदाधिकारियों ने किया श्रमदान
रुद्रपुर
व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे एनएच 74 के किनारों पर सडक़ के समतलीकरण में महिला पंजाबी महासभा की महिलाओं ने देर रात तक श्रमदान किया।
महिला पंजाबी महासभा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा के आह्वान पर कई महिलाओं ने सिनेमा मोड़ से थाना गेट तक किये जा रहे कार्य में अपना सहयोग दिया। अरोरा ने कहा कि कार्यदाई संस्था की नाकामियों को आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ ऊंची नीची टाइलों की वजह से दर्जनों लोग चोटिल होने के साथ अपनी जान तक गंवा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मार्ग के दोनों किनारों पर पौधरोपण करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। व्यापार मंडल के आह्वान पर कई लोग कार सेवा में जुटकर टाइलों के समतलीकरण में सेवा भावना से सहयोग कर रहे हैं। यहां नगर अध्यक्ष सपना बेहड़, खेमपुर जिप सदस्य सुमन सिंह, गीता पपोला, लता रानी, पायल बजाज, लता कश्यप, कंचन बेहड़, गीता बेहड़, उर्मिला, संतोष रानी, विमला रानी के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, विकास तनेजा, यशपाल गुंबर, जगजीत सिंह, प्रभजोत सिंह सहित तमाम व्यापारी सेवा कार्यों में देर रात तक जुटे रहे।
