शराब पीकर वाहन चलाने में दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़। जिले में पुलिस ने दो वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाते पकड़ा है। नगर में कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देवलाल कॉलोनी बजेटी निवासी संजय कुमार शराब पीकर वाहन संचालित करता हुआ मिला। इधर गंगोलीहाट में भी पुलिस ने बोरखेत निवासी अजय सिंह बोरा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज किया है।
