फुटबॉल और बेडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विकासनगर। खेल महाकुंभ के तहत बुधवार को पृथ्वीपुर खेड़ा मैदान में फुटबाल के फाइनल मुकाबले कराए गए। जबकि बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर में बैडमिंटन के मुकाबले हुए। फुटबॉल अंडर-14 वर्ग के फाइनल में ढ़ालीपुर ने 5-3 के अंतर से सेपियंस हरबर्टपुर पर जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। लाइन जीवनगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 के फाइनल मुकाबले में लाइन जीवनगढ़ और विकासनगर की टीम आमने सामने थी। लाइन जीवनगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल दागे, जबकि विकासनगर के खिलाड़ी दो ही गोल दाग पाए। इस वर्ग में लाइन जीवनगढ़ चैंपियन बना। सेपियंस हरबर्टपुर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 के फाइनल में बरोटीवाला ने 7-5 के अंतर बादामावाला को हराया। तीसरे स्थान पर हरबर्टपुर रहा। अंडर-17 बैडमिंटन बालक वर्ग में राघव बिष्ट ने स्वर्ण, आर्यन गुप्ता ने रजत और ओजश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-14 में अतुल ने स्वर्ण, आदर्श ने रजत और राघव सपरा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। युगल में विवेक राणा और अनवेश बहुगुणा ने स्वर्ण, इशांत, कार्तिक की जोड़ी ने रजत और यश परमार, दिवाकर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-21 में आर्यन तोमर ने स्वर्ण, ध्रुव तोमर ने रजत और वैष्णव ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस दौरान गोविंद सिंह चौहान, मोहन मिश्रा, अजय गिरी, भूपेंद्र मेहरा, अमर सिंह चौहान, संजय चौहान, अभिषेक आले, पार्वती चौहान, रनिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *