श्रीनगर में पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली श्रीनगर परिसर में नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के अलावा क्षेत्राधिकारी श्रीनगर कार्याल, महिला थाना, एसडीआरएफ श्रीनगर, पीएसी श्रीनगर में नियुक्त सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर परेड मार्च पास का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर हरिओम राज चौहान, कम्पनी कमांडर मंजरी नेगी एसडीआरएफ इंचार्ज, महिला थाना प्रभारी प्रमिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
