तीन व चार नवंबर को मनाया जाएगा ग्यास मेला

विकासनगर। जौनसार बावर में मनाये जाने वाला दो दिवसीय ऐतिहासिक ग्यास मेला आगामी तीन नवंबर और चार नवंबर को मनाया जायेगा। परशुराम मंदिर समिति बोहरी गांव की ओर से परशुराम भगवान का रात्रि जागरण एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दो वर्ष बाद फिर से कालसी ब्लॉक के बोहरी गांव स्थित परशुराम मंदिर में ऐतिहासिक ग्यास मेले का आयोजन, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि ग्यास मेले की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कलाकारों को भी आमंत्रण पत्र भेज दिये गये हैं। वहीं पूरी मंदिर समिति, गांव एंव खत के लोग मेला आयोजन के कार्यों में लगे हुए हैं। मंदिर के पुजारी देवमाली गुलाब सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को को भगवान परशुराम मंदिर में रात्रि जागरण रहेगा और 4 नवंबर को भगवान परशुराम व मां रेणुका जी की पालकी को देव स्नान के लिए बोईतोगी (देव पानी) नामक स्थान पर ले जाया जायेगा। जोकि गांव से कुछ ही दूरी पर है। साथ ही बताया कि 4 नवंबर को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *