युवक ने फांसी लगाकर जान दी

हल्द्वानी। जगदंबा नगर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक कुल्यालपुर जगदंबानगर निवासी हिमांशु (27) पुत्र महेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को घर में ही फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *