नेशनल गेस्म के पदक विजेताओं ने की सीएम धामी से मुलाकात 

 

देहरादून। गुजरात में हुए नेशनल गेस्म में एथेटिस्स प्रतियोगिताओं में छह पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने बुधवार को वापस आकर सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएम ने कहा कि जिस तरह से इन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है उससे राज्य का नाम तो रोशन हुआ ही है, साथ ही राज्य में अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। आगे भी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों और उनके कोच द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप बिष्ट से भी सुझाव देने को कहा, ताकि उस पर काम किया जा सके। मुलाकात करने वालों में उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष व उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, संघ के सचिव व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक केजेएस कलसी, कोषाध्यक्ष एमसी शाह, पदक विजेता खिलाड़ी सूरज सिंह पंवार,मानसी नेगी, रेशमा पटेल, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप बिष्ट और लोकेश भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *