सांसद से की केराड़ क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग

 

विकासनगर। सीमांत तहसील क्षेत्र अंतर्गत केराड़ बेल्ट के छह से अधिक गांव दूर संचार सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग की है।

सांसद को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पूरी केराड़ बेल्ट दारागाड खड्ड गहराई में बसा हुआ है। इस क्षेत्र में आसपास लगे मोबाइल टॉवर के सिग्नल नहीं आते हैं। ऐसे में केराड़, निमगा, शूनीर, नीवा, डोवरा, देऊड़, उटरोडृा, किस्तूड़, नायली, डांडी, शौधार, सारनी आदि गांव संचार सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को फोन करने के लिए दो से तीन किमी चढ़ाई चढ़ कर ऊंचाई वाले स्थानों में जाना पड़ता है। रात में जरूरत पड़ने पर ग्रामीण अपने नाते रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर सकते हैं। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर एंबुलेंस कर्मियों को भी सूचना नहीं दे सकते हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दूर संचार सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में सतपाल, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, यशपाल, कृपाराम, रतन सिंह, जगत सिंह, मेजर सिंह, कलम सिंह, खड़क सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *