भारतीय वाल्मीकि समाज का धरना जारी
हल्द्वानी। सीताबनी स्थित वाल्मीकि मंदिर को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग के लिए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मांग के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। महासचिव धर्मवीर ने कहा कि प्रशासन को पत्र लिखने पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। यदि 9 अक्तूबर वाल्मीकि जयंती तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़कों पर उतर आएंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप पवार, कपिल वाल्मीकि, राकेश लाल, सोमनाथ वाल्मीकि, वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि मौजूद रहे।
