पूर्व विधायक ने किया 800 मीटर खड़ंजे का लोकार्पण

काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से ग्राम तीरथनगर भोगपुर गांव के बीच बनाए गए 800 मीटर खड़ंजे का मंगलवार को लोकार्पण पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने किया। अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने की। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। यहां मंडी उपसभापति सरवन सिद्धू, गुरचरण सिंह, सुधीर विश्नोई, सरदारा सिंह, सनी पधान, सुनील कुमार काका, तीरथ सिंह, गिरवर सिंह, मदन लाल, देवेंद्र सिंह, करमचंद राजपूत, मंगत सिंह, बंका गुप्ता, राजेंद्र सैनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *