स्कूली बच्चों को बताए दांतों की सुरक्षा के उपाय

देहरादून। जूनियर हाई स्कूल रायपुर और प्राइमरी स्कूल मिढ़ावाला में हिमडेंट फाउंडेशन ने बच्चों के दांतों का मुफ्त चेकअप और इलाज किया। इस दौरान डॉक्टरों ने दांतों की सुरक्षा व देखभाल के उपाय भी बच्चों को बताए। दोनों स्कूलों में 22 बच्चों के दातों इलाज भी किया गया। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक एसएस मनवाल तथा प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिक शशिकला ने बताया कि स्कूलों में पहली बार बच्चों को दांतों का इलाज और देखभाल के बारे में जानकारी मिली। जबकि सरकारी स्कूलों में बच्चों में दांतों की काफी दिक्कतें होती हैं। संस्था की ओर से ये अच्छा प्रयास है। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ आदित्य वोहरा ने बताया कि दांतों की ठीक से देखभाल ना करने के कारण मसूड़ों में सूजन आना, कीड़ा लगना, खून निकलना ,मुंह से बदबू आना, पीलापन और अन्य रोग हो जाते हैं। जो बाद में काफी दिक्कत करते हैं। इसके लिए बच्चों को दो समय दांत साफ करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *