कैंट विधायक ने किया कौलागढ़ में मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास

देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने कौलागढ़ में एक करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। विधायक सविता कपूर ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़ी सौगात है। इस कार्य के लिए स्व। विधायक ने प्रयास किये थे। ट्यूबवेल बनने से दीन दयाल नगर, अंकित विहार, चुनाभट्ट क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। बताया कि गोविंदगढ़ टीचर्स कॉलोनी क्षेत्र के लिए ट्यूबवेल भी मंजूर हो गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, अधिशासी अभियंता मोनिका, उदय सिंह पुंडीर, पार्षद संविदा गुरुंग, शेखर नौटियाल, सुमित पांडे, अभिषेक शर्मा, शरद शर्मा, रीता विशाल, गरिमा कुकरेती, देवकी रावत, सावित्री शर्मा, संजीव पंडित, रीना शाह, सुरेश चंद्र, राधा कश्यप, देवकी शर्मा, कृपाशंकर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *