मंत्री जोशी ने बारिश से हुए नुकसान का जानकारी ली

देहरादून। कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड स्थित उत्तरा हाट के कार्यालय में भारी बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से नुकसान की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में विभाग से संबंधित कई पत्रवालियां फाइलें बरसात के पानी की वजह से ख़राब हो गई है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। हर साल आईटी पार्क का बरसात का पानी कार्यालय की तरफ आता है, जिसको देखते हुए मंत्री जोशी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को बरसात के पानी के निकासी और भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो उसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। तब तक अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर विवेक कुमार, असलम एवं विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *