छह से चलेगी अमृतसर-पठानकोट पैसेंजर ट्रेन
अमृतसर
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर डिवीजन ने शाम के समय अमृतसर से पठानकोट जाने वाली पैसेंजर गाड़ी 54615 को भी छह अप्रैल से चलाने का फैसला किया है। यह गाड़ी शाम 5रू40 बजे अमृतसर से रवाना होगी और रात को 10रू50 बजे पठानकोट पहुंचेगी। इसके बीच 17 स्टेशनों पर गाड़ी का ठहराव रहेगा। यह गाड़ी भी 22 मार्च 2020 से बंद थी, जिसे एक साल 15 दिन बाद चलाया जा रहा है। हालांकि सुबह के समय पठानकोट जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को करीब एक महीना पहला शुरू कर दिया गया था। इस गाड़ी में कुल नौ कोच लगाए गए हैं। इस ट्रेन में सफर करने वाले पहले पठानकोट के लिए 25 रुपये किराया देते थे, लेकिन अब उन्हें अमृतसर से पठानकोट के लिए 55 रुपये का टिकट लेना होगा। इसके अलावा फिलहाल डेली पैसेंजर पास इन गाड़ियों में मान्य नहीं होंगे और न ही अभी नए बनाए जा रहे हैं।
