पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर जागरूकता अभियान चलाया। सोसायटी की चंद्रा भट्ट के नेतृत्व में बीते रोज सदस्य मड़मानले क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में बताया। पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन से भी लोगों को अवगत कराया।