प्रशासन ने पकड़ी आठ किलो पॉलीथिन

बागेश्वर। प्रशासन की सख्ती के बाद भी नगर में पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। कुछ दुकानदार अभी भी चोरी छिपे पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। इस बात की भनक तहसील प्रशासन को लग गई। शनिवार को प्रशासन व नगर पालिका ने एक बार फिर नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से आठ किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। संयुक्त टीम ने दुकानदारों ने हर्जाना भी वसूला। भविष्य में दोबारा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। इस मौके पर तहसीलदार दीपिका आर्या, नगर पालिका के ईओ सतीश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *