संदिग्ध परिस्थितियों में आईआईटी कर्मचारी लापता

रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में आईआईटी कर्मचारी लापता हो गया। परिजनों की ओर से पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। कर्मचारी के फोन नंबर की आखिरी लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड को पुलिस खंगालने की तैयारी कर रही है। संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने में लगी है। सिविल लाइंस कोतवाली को अतुल सैनी निवासी झबरेड़ा ने बताया कि भाई आदित्य सैनी आईआईटी रुड़की में कार्यरत है। शुक्रवार को भाई घर से ड्यूटी के लिए निकला था और ड्यूटी पूरी करने के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता सताने लगी तो उन्होंने आदित्य के फोन पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर परिजन आईआईटी परिसर पहुंचे और जानकारी जुटाई तो पता चला कि 5:30 बजे करीब आदित्य ड्यूटी पूरी कर कैंपस से निकल गया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लापता की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *