प्रभावितों की हर मदद करेगी सरकार

शिमला

दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिले के थरोला गांव में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना में छह घर जलकर राख हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शिमला जिले की तहसील कोटखाई के थरोला गांव में गुरुवार को आग लगने से छह घरों के करीब 50 कमरे राख हो गए। इस अग्निकांड से 15 परिवार बेघर हो गए। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। दो से पांच मंजिला मकान लकड़ी के बने हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *