सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करें: डीएम
चमोली। चमोली जिले में सड़क सुरक्षा के अभियोग में 2021 में 807 चालान किये गये । जिसमें 27 लाख 9 हजार रुपए के जुर्माना वसूला गया। चालू वर्ष 2022 में जुलाई माह तक ही 1831 चालान हो गये हैं। और 53 लाख 73 हाजार का जुर्माना वसूला जा चुका है। सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर ने दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा जहां पर भी सड़क दुर्घटनाएं हुई है वहां पर संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित करें और फोटोग्राफ सहित अनुपालन आख्या उपलब्ध करें। दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच समय पर पूरी की जाए। ब्लैक स्पॉट और नए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क सुधारीकरण के लिए आंगणन तैयार करते हुए शासन को भेजे। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा सहित सभी एसडीएम लोनिवि, बीआरओ, पुलिस एवं अन्य सड़क निर्माणदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
