ब्लॉक स्तर पर उदीयमान खिलाड़ी चयन के तहत हुई प्रतियोगिताएं
अल्मोड़ा। चौखुटिया, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन के लिए ब्लॉक स्तर के बाखली खेल मैदान में 8 से 14 वर्षीय छात्र- छात्राओं की जिले के लिए चयन प्रक्रिया का आगाज आज विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हो गया है 2 दिन मैं प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद ब्लॉक स्तर से चयनित छात्र-छात्राएं जिले में प्रतिभाग करेंगे जिले में चयन के बाद 15सौ प्रतिमाह एख वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में विकासखंड से बालक वर्ग में राहुल जोशी ,दीपांशु जोशी, इशांत कन्याल ,सागर कुमार, गौरव बिष्ट, जिवेश कुमार व बालिका वर्ग में याशिका तिवारी, शिवानी मेहरा, तनुजा बिष्ट, मनीषा बिष्ट, शर्मिला बिष्ट, नेहा नेगी का चयन जिले के लिए हुआ। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विद्यालयों के व्यायाम अध्यापकों रहे।
