15 दिन बाद बाइक चोरी का केस दर्ज

रुड़की। पुलिस ने 15 दिन बाद बाइक चोरी कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। रुड़की में बाइक चोरी की घटनाएं भी आए दिन बढ़ रही है। गंगनहर कोतवाली को ढंडेरा निवासी शाहनवाज अली पुत्र नसीर अहमद ने तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई को बाइक से मालवीय चौक के पास स्थित ड्राईक्लीन की दुकान के पास गया था। दुकान पर पास ही बाइक खड़ी की थी। लगभग तीन बजे के आसपास बाइक चोरी मिली। बाइक की काफी तलाश की गई। लेकिन बाइक के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *