नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोपी पर केस

देहरादून। नाबालिग के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में वंसत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी दुकान के समाने स्कूटी में आकर रुका। इस दौरान बेटी के सामने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने घर आकर रोते हुए जानकारी दी। परिवार के लोग बाहर आए तो आरोपी भाग गया। वसंत विहार थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *