सीएचसी के बाहर खड़ी बाइक चोरी
रुद्रपुर। मो. रिजवान पुत्र बाबू अली निवासी फिरोजपुर बरा किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती एक जून को वह सीएचसी में किसी कार्यवश आया था। उसने अपनी बाइक सीएचसी के सामने खड़ी की थी। वापस आकर देखा तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
