एसडीएम की नियुक्ति के लिए विधायक का आभार जताया
चम्पावत। बाराकोट में एसडीएम का पद सृजित करने के और स्थाई तहसीलदार की तैनाती की मांग पर लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का विधानसभा में आवाज उठाने के लिए आभार जताया।शनिवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बाराकोट उप तहसील को तहसील का दर्जा मिले करीब आठ साल बीत चुके हैं, लेकिन यहां एसडीएम तक का पद सृजित नहीं हुआ था। जिसके चलते लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ रही थी। विधायक अधिकारी ने बाराकोट में एसडीएम का पद सृजित करने, स्थाई तहसीलदार की तैनाती की मांग विधानसभा सत्र में दमदार तरीके उठाई थी। यहां पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेश सिंह अधिकारी, गोविंद लाल वर्मा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण राम, प्रधान ललित वर्मा, पूरन सिंह, हरीश जोशी, प्यारे लाल, भगवान राम, केदार राम, भगवान सिंह, प्रहलाद राम, उर्वादत्त, दिनेश लाल, भैरव राम, दीपक जोशी आदि मौजूद थे।
