पालिका टीम ने चार किलो पॉलीथिन जब्त की

रुद्रपुर। नगरपालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार एवं हाट बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला कर दुकानदारों से चार किलो पॉलीथिन बैग जब्त कर लिए। पालिका के अभियान से दुकानदार एवं फड़ लगाने वालों में हड़कंप मच गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों ने नगरपालिका प्रशासन बाजार में दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के अपील कर रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद पालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार एवं हाट बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने का अभियान चलाया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पालिका की टीम ने दुकानों एवं हाट बाजार में जाकर पॉलीथिन बैग की तलाशी ली। पालिका की टीम ने छह दुकानों से चार किलो पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से 3300 रुपये जुर्माना वसूला। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *