पूर्व डीजीपी के उपन्यास भंवर एक प्रेम कहानी पर विमर्श का आयोजन

देहरादून। पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी के उपन्यास भंवर एक प्रेम कहानी पर राजपुर रोड के वैली ऑफ वर्ड्स कैफे में तीन जुलाई की शाम पांच बजे विमर्श का आयोजन किया गया है। विन्सर पब्लिकेशन द्वारा आयोजित इस उपन्यास का विमोचन कुछ दिन पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया था। नेशनल बुक ट्रस्ट के संयोजन में हो रहे इस आयोजन में एनबीटी की पुस्तक प्रदर्शनी भी लगेगी। ऑथर फ्रॉम द वैली शृंखला के तहत आयेाजित मासिक कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति व कला क्षेत्र के विद्वान चर्चा करेंगे। एनबीटी की उत्तराखंड प्रभारी स्वाति बडोला ने बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स में अभी तक इतिहासकार प्रदीप सिंह, राज कंवर, अंजली नौटियाल, पद्मश्री कवि लीलाधर जगूड़ी, समीर सिन्हा के रचनाकर्म पर व्याख्यान हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *