कंगना रनौत की डायरेक्टर ने की तारीफ

फिल्म तेजस के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट किया था कि कैसे वह 50 डिग्री तापमान में ऐक्शन सीन शूट कर रही हैं। इस पर डायरेक्घ्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऐक्ट्रेस की प्रशंसा की है।
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। वह जितना फिल्मों में ऐक्टिव हैं, उतना ही समय ट्विटर को भी देती हैं। बीते दिनों उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड मिला जिसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है। इस बीच डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऐक्ट्रेस की प्रशंसा की है जो कि 50 डिग्री के तापमान में शूट कर रही थीं। अब इस पर कंगना भी भावुक हो गई हैं।
दरअसल, अपकमिंग फिल्म तेजस के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने ट्वीट किया था कि कैसे वह 50 डिग्री तापमान में ऐक्शन सीन शूट कर रही हैं। इसके बाद ऐक्ट्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए विवेक ने लिखा, मुझे लगता है कि कंगना को उनकी ऊर्जा, लगातार काम करने और कोविड पीरियड जैसे मुश्किल समय में भी शानदार फिल्में करने के लिए अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए। जरा सोचिए जयललिता से ऐक्शन से एयर फोर्स। कई यंग एक्टर्स को उनसे सीखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *