जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत
रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव निवासी शिवकुमार (38) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मेहवड़ कलां गांव निवासी शिवकुमार ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
