अस्पताल के गेट के पास से बाइक चोरी
पिथौरागढ़। सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट के पास खड़ी एक बाइक चोरी हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार धारी निवासी मनोज सिंह पुत्र भीम सिंह ने बताया कि वह बीते दिवस अपनी बाइक संख्या यूके 04 एजी-8401 में सवार होकर डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल गया था। बाइक अस्पताल के गेट के पास खड़ी कर वह अंदर चला गया। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। उसने बाइक की आस-पास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
