दो समुदायों में मारपीट, तनाव

रायसेन,12 सितम्बर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा के ब्रह्मानगर में गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस पर छत से चप्पल उछाले जाने को लेकर दो समुदायों में विवाद के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व हथियार लेकर सडक़ों पर उतर आए। कुछ लोगों ने सडक़ किनारे खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उदयपुरा, देवरी व बरेली थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गणेश समिति की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनीसा बी, झप्पी, शाहरुख और शमीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद चारों आरोपित फरार हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। एएसपी अमृत मीणा के अनुसार शनिवार-रविवार की रात में समिति के लोग श्रीगणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए नदी में ले जा रहे थे, तभी दूसरे समुदाय की महिला ने अपने घर की छत से जुलूस में शामिल लोगों पर चप्पल उछाल दी। जब वहां मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया तो वे लडऩे लगे। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। इस घटना में कुछ लोगों को चोटें आने पर शासकीय अस्पताल में उपचार कराने पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे व एसपी विकास कुमार शाहवाल रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। दूसरे पक्ष की रिपोट्र पर भी अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *