मांगें पूरी नहीं होने पर जताया हाइड्रो इलेक्ट्रिक यूनियन ने रोष
विकासनगर। यूजेवीएनएल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन की बैठक में कर्मचारियों ने मांगों के पूरा नहीं होने पर रोष जताया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को उठाया गया है। इस दौरान कर्मचारियों ने यमुना वैली परियोजना क्षेत्र की इकाई ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर निस्तारण कराने की मांग की है। रविवार को हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन यमुना वैली की बैठक यूजेवीएनएल के अतिथि गृह डाकपत्थर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केहर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में स्थानीय यूनियन ने प्रदेश अध्यक्ष केहर सिंह को एक सात सूत्रीय मांगपत्र प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। इसमें तीन हजार ग्रेड पे का विलोपन किये जाने, सभी कर्मियों का वेतन संरक्षण जो अब तक कर्मचारियों की आर्थिक व मानसिक परेशानी का सबब बना है उसे ठीक करना, तकनीकि सहायक का ग्रेड पे पूर्व की भांति अवर अभियंता के बराबर किये जाने, परिचालकीय संवर्ग से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति का कोटा पचास प्रतिशत किये जाने, कर्मचारियों का वाहन भत्ता व सेलफोन की तकनीकि सुविधा दिए जाने, अतिकाल को पचास घंटे से बढ़ाकर अस्सी घंटे दिया जाय। क्योंकि कार्मिकों की भारी कमी होने की स्थिति में 150- 180 घंटे का अतिकाल करवाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का भारी शोषण हो रहा है। बैठक में स्थानीय संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय राणा, इंसारूलहक, विकास उपाध्याय, वीरेंद्र नेगी, डॉ.एसएम शर्मा, विवेक रतूडी, महेंद्र चौहान, राजेंद्र कापड़ी, धरम सिंह धामी, दत्यू चौहान, रणवीर रावत, प्रेम प्रकाश, मणेश लाल, गोविंद मेहरा, निखिल गिरी, बीडी भट्ट, संजय सत्संगी, सतनाम, मोहन जोशी, अरविंद तोमर, गोविंद नौटियाल, छोटू तोमर, सुव्रत सिन्हा, जितेंद्र कश्यप, बसंत जोशी, चित्रा रानी, सूरज पुंडीर आदि शामिल रहे।
