वीर गोर्खा कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी गठित   

देहरादून। वीर गोर्खा कल्याण समिति ने पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके तहत कमल थापा को अध्यक्ष चुना गया। गोर्खाली सुधार सभा कैंट देहरादून में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान को मुख्य संरक्षक, मेघ बहादुर थापा, धीरेंद्र सिंह पवार, डीएस मान, मेजर बीपी थापा, सारिका प्रधान को संरक्षक, रमेश गुरुंग, कर्नल एलबी खत्री, कर्नल माया गुरुंग को सलाहकार चुना गया। इसके अलावा उर्मिला तामंग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूर्य विक्रम शाह, मनोज तामांग को उपाध्यक्ष, विशाल थापा को महासचिव, टेकू थाप को कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी, देविन शाही को सचिव, आशु थापा को सह सचिव, देवकला दीवान को सांस्कृतिक सचिव, झगु राना को सह-सांस्कृतिक सचिव, लोकेश बन, सोनू गुरुंग को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं, धन बहादुर क्षेत्री, नरेंद्र खनाल, कर्मिता थापा, सोनाली शाही, ज्योति राना, सोना शाही, अनीता प्रधान, दिल कुमारी शाही सदस्य बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *