लोडर की टक्कर से कार सवार दो घायल

 

विकासनगर। चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग कैलन खड्ढ के पास लोडर ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। नायब तहसीलदार ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी भेजा। सोमवार को निर्मला जोशी अपने गांव मैंदरथ से अपनी निजी कार से देहरादून के लिए चली। सुबह करीब सात बजे त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलन खड्ढ के पास चकराता की तरफ से ढाल में आ रहे लोडर वाहन ने गलत साइड से ड्राइव करते हुए कार को टक्कर मार दी। जिससे कार उछलकर पहाड़ी की ओर विपरीत दिशा में मुड़ गई। कार के एयरबैग खुलने से कार सवार महिला और चालक दोनों बच गए। निर्मला की सूचना पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों कार सवार घायलों निर्मला जोशी, निवासी मैंदरथ और चालक अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी भेजा। नायब तहसीलदार त्यूणी जेएस नेगी ने बताया कि निर्मला जोशी की तहरीर पर लोडर चालक रहीस, निवासी गांव सुल्तानपुर, पोस्ट बेहट, जिला सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *