भाजपा ने हर घर पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपाई तिरंगा सभी घरों पर फहराएंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए महानगर स्तर पर पांच पदाधिकारियों की टोली बनाई गई है। इस टोली में महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान और सतेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष अनंत सागर गिरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता और सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर को शामिल किया है। टोली की नियुक्ति महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने की है। विधानसभा स्तर पर अभियान की सफलता के लिए मंडल संयोजक बनाए गए हैं। सभी मंडलों में चार-चार संयोजक बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह किसी पार्टी या दल विशेष लोगों के घरों पर नहीं फहराया जाएगा, बल्कि महानगर के हर घर पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है और इसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी घरों में तिरंग फहरा दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *