शिव ही सत्य और सनातन हैं-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार। पूरे सावन माह विश्व कल्याण के लिए श्रीदक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा की जानी वाली विशेष शिव आराधना अनवरत् रूप से जारी है। मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंगार कर व पंचामृत से अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना व अभिषेक का विशेष महत्व हैै। स्वयं को शिव को समर्पित कर उनकी आराधना वाले भक्त के सभी कष्ट महादेव हर लेते हैं। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव ही सत्य और सनातन हैं। शिव कृपा अनन्त है। भगवान शिव को प्रकृति से विशेष लगाव है। इसीलिए कोलाहल से दूर कैलाश पर्वत को उन्होंने अपना निवास बनाया है। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में मां काली के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं। सच्चे हृदय से शिव शक्ति का स्मरण व आराधना करने वाले भक्त को उनकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है। इस दौरान अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी रघुवीरानन्द, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *