ध्याण गांव में बना खेल मैदान चढ़ा आपदा की भेंट

पिथौरागढ़। विकास खण्ड मूनाकोट के सकुन ग्राम पंचायत अंतर्गत ध्याण गांव में बने खेल मैदान की दीवारें ध्वस्त हो गयी है। सामाजिक सराकारों से जुड़े ललित भण्डारी ने बताया की पांच वर्ष पूर्व कार्यदाई संस्था विकास खंड से बीएडीपी योजना से खेल मैदान का निर्माण कार्य कराया गया था। घटिया निर्माण सामग्री के चलते खेल मैदान की दीवारें ढ़ह गयी। जिसके चलते युवाओं को खेल गतिविधियां संचालित करने में परेशानी का समना करना पड़ रहा है। युवाओं की मांग है कि जल्द से जल्द खेल मैदान का फिर से निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *