हेलंग घाटी प्रकरण में न्यायिक जांच की मांग
हल्द्वानी। हेलंग घाटी प्रकरण में न्यायिक जांच की मांग भाकपा (माले) के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने की है। प्रेस को जारी बयान में राजा बहुगुणा ने कहा कि हेलंग घाटी प्रकरण स्पष्ट रूप से एक कंपनी के हितों का संरक्षण करने वाला दिखता है। कंपनी वहां की जमीन पर कब्जा कर पेड़ों को काटना चाहती है। पेड़ों को बचाने वाली महिलाओं पर जिला प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई की गई। जिसकी जिम्मेदारी चमोली जिला प्रशासन की है। राजा बहुगुणा ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। जिन लोगों ने महिलाओं के साथ आपराधिक कृत्य किया है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। राज्य बनने के दो दशक बाद भी इस प्रकार की घटना को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
